फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Worship of Goddess Kaalratri at the Durga temple

Roorkee News: दुर्गा मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

Sat, 17 Oct 2026 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Kaalratri at the Durga temple
शहर के दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में मुख्य आचार्य सारांश शर्मा, कावंश, निशांत, यश शर्मा और आचार्य अजय शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। यजमान नवीन कुमार जैन व दीपा जैन और नेहा सिंघल समेत श्रद्धालुओं ने मां को पंचामृत स्नान कराकर सोलह शृंगार किया। इसके बाद सामूहिक आरती कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और फलाहार व पंचमेवे का प्रसाद चढ़ाया गया। आचार्य ने मां कालरात्रि की महिमा बताते हुए कहा कि उनकी पूजा से भय दूर होता है और साहस व आत्मविश्वास बढ़ता है। ट्रस्टी अनुज कुमार जैन ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ और कन्या पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed