{"_id":"6b00765ac5b041878f0f3083","slug":"video-the-cycle-journey-reached-pithoragarh-133-km-from-mukteshwar-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मुक्तेश्वर से 133 किमी दूर पिथौरागढ़ पहुंची साइकिल यात्रा, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मुक्तेश्वर से 133 किमी दूर पिथौरागढ़ पहुंची साइकिल यात्रा, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
मुक्तेश्वर से 133 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण साइकिल यात्रा कर पिथौरागढ़ पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों और स्थानीय महिलाओं ने प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन चैलेंज साइकिल यात्रा शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंची। ऐंचोली में शामिल प्रतिभागियों का डीएम आशीष कुमार भटगाईं और मेयर कल्पना देवलाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीएम ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के साहसिक खेलों से प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। ऐसे आयोजन प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने मुक्तेश्वर से पिथौरागढ़ तक लगभग 133 किलोमीटर की साइकिल यात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लद्दाख के सेवांग नोरबू, दूसरे स्थान पर रहे हरियाणा के शिवेन और तीसरे स्थान पर रहे हिमांचल प्रदेश के खुशिमान घरती को सम्मानित भी किया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अतुल भंडारी ने बताया कि इस साइकिल यात्रा का शुभारंभ 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से हुआ है। यह साइकिल यात्रा देश के पर्वतीय जनपदों से होकर लगभग 658 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यात्री पिथौरागढ़ में रात्रि प्रवास कर 21 नवंबर यानि आज सुबह सात बजे देव सिंह मैदान से अगले पड़ाव बागेश्वर के लिए रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।