Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Calls Quad Summit Fantastic, Highlights Five Major Outcomes; India to Host Business Forum in Mumbai 2027

क्वाड समिट में बड़ी सफलता: ट्रंप बोले- शानदार रही बैठक; रूबियो ने क्या कहा? 2027 में मुंबई में जुटेंगे दिग्गज

Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
सार

मनीला में हुए क्वाड सम्मेलन को ट्रंप ने शानदार बताते हुए भारत समेत चारों देशों के सहयोग की सराहना की। कारोबार, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर पांच बड़े फैसले हुए हैं। 2027 में मुंबई में होने वाला बिजनेस फोरम इस साझेदारी को कितनी मजबूती देगा?

विज्ञापन
Trump Calls Quad Summit Fantastic, Highlights Five Major Outcomes; India to Host Business Forum in Mumbai 2027
क्वाड देशों के नेताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच हुए क्वाड शिखर सम्मेलन को शानदार और महत्वपूर्ण बैठक बताया है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चार प्रमुख शक्तियों ने आर्थिक सुरक्षा, आपूर्ति शृंखला, उभरती तकनीक और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी क्वाड को चार शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इनके आपसी सहयोग से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं और कारोबार का विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन


मनीला में 17 नवंबर को हुए सातवें क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने ने हिस्सा लिया था। सम्मेलन के बाद पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की गई। इनमें कारोबार, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, समुद्री निगरानी, केबल कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रंप बोले- चारों देशों के नेता मेरे अच्छे दोस्त
चीन यात्रा के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने मनीला में हुई क्वाड बैठक का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मंगलवार को मैंने ऐतिहासिक क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह शानदार रहा। इसमें प्रशांत क्षेत्र की चार बड़ी शक्तियों- अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेता शामिल हुए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने चारों देशों के नेताओं को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि बैठक में आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के लिए एक नए बिजनेस लीडर्स फोरम की घोषणा की गई है। इसके जरिए चारों देशों के कारोबारी एक साथ आकर सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे। उन्होंने क्वाड के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी पहल और समुद्री सुरक्षा एवं निगरानी में सहयोग का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि चारों देश साझा हितों के लिए सुपरइंटेलिजेंस विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और निगरानी से जुड़े सहयोग को खास तौर पर महत्वपूर्ण बताया।

एशिया दौरे में दो व्यापार समझौते किए: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके हालिया एशिया दौरे के दौरान थाईलैंड और फिलीपींस के साथ दो व्यापार समझौते हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही करीब 10 और समझौते किए जाएंगे। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने चार दिनों में 20 से ज्यादा देशों के नेताओं से मुलाकात की। 

रूबियो बोले- चार बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मिलकर पैदा करेंगी रोजगार
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी क्वाड की आर्थिक ताकत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान चार बहुत शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाएं हैं। यदि ये देश मिलकर काम करते हैं तो रोजगार पैदा करने, बाजारों का विस्तार करने और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

रूबियो ने कहा कि अमेरिका ने क्वाड के साथ मिलकर काम करने में काफी समय और प्रयास लगाया है। यह केवल बातचीत का मंच नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग करने का अवसर भी है। उन्होंने प्रस्तावित क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम का जिक्र करते हुए कहा कि अगले साल की शुरुआत में चारों देशों के प्रमुख कारोबारी जुटेंगे। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संरक्षण और भागीदारी में होगी। रुबियो को उम्मीद है कि इससे नए कारोबारी समझौते हो सकेंगे, जिनका फायदा अमेरिकी कामगारों, समुदायों और आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार बढ़ने और कीमतें कम होने जैसे लाभ भी मिल सकते हैं।


2027 में मुंबई में होगा पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम
क्वाड नेताओं ने घोषणा की है कि बिजनेस लीडर्स फोरम का पहला आयोजन 2027 की शुरुआत में होगा। इसकी मेजबानी भारत करेगा और यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसमें चारों देशों के कारोबारी, सरकारी अधिकारी और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस मंच का उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, निवेश के अवसर तलाशना और आपूर्ति शृंखला को अधिक भरोसेमंद बनाना है। इससे चारों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजारों में कारोबार बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed