{"_id":"6b0083f0c5b041878f0f308d","slug":"streetlights-from-tanakpur-to-purnagiri-dham-will-be-completed-by-december-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-146991-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर से पूर्णागिरि धाम तक दिसंबर तक पूरी होगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर से पूर्णागिरि धाम तक दिसंबर तक पूरी होगी स्ट्रीट लाइट
Fri, 20 Nov 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर(चंपावत)। टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर तक लगभग 21 किलोमीटर लंबे मार्ग को रोशन करने की कवायद तेज हो गई है और दिसंबर माह तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्ण होने पर नए वर्ष में श्रद्धालुओं को रात के समय भी मां के जयकारों के साथ धाम की ओर बढ़ने की बड़ी सुविधा मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि धाम के दिन और रात के पड़ाव क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 8.10 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दी थी।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, इस योजना पर जुलाई से काम शुरू किया गया था। अब तक टनकपुर से भैरव मंदिर तक करीब 18 किलोमीटर हिस्से में लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है और इनका सफल ट्रायल भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में भैरव मंदिर से आगे शेष करीब तीन किलोमीटर खंड में भूमिगत केबल बिछाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। विभाग दिसंबर तक इस अंतिम हिस्से में भी स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर देगा। इसके पश्चात पूरी व्यवस्था संचालन और रखरखाव के लिए जिला पंचायत को सौंप दी जाएगी।