{"_id":"6b0074c0eae7b7f2de01a3d2","slug":"video-people-took-to-the-streets-demanding-justice-for-the-nanhi-pari-in-pithoragarh-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नन्हीं परी को न्याय देने की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, नम आखों से दी मासूम को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नन्हीं परी को न्याय देने की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, नम आखों से दी मासूम को श्रद्धांजलि
12 साल पहले हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में पिथौरागढ़ जिले की छह साल की नन्हीं परी से हुई दरिंगदी के बाद उसकी हत्या के मामले ने फिर से तूल पकड़ा है। लंबी लड़ाई के बाद भी उसे न्याय न मिलने से सीमांत जिले के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को नन्हीं परी की पुण्यतिथि पर उसे न्याय देने की मांग पर जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों के साथ ही आम लोगों ने फिर से उसे न्याय दिलाने के आवाज बुलंद की है। लोगों ने इस मांग पर नगर में जुलूस निकाला और नम आंखों से नन्हीं परी को श्रद्धांजलि दी। नन्हीं परी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस, यूकेडी के नेता, कार्यकर्ता, व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य, पूर्व सैनिकों के साथ ही आम जनता एक मंच पर जुटी। सभी ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर सभा की। नन्हीं परी के परिजनों ने कहा कि उनकी लाडली सरकार की लापरवाही से न्याय से वंचित है। 12 साल की लड़ाई के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल सका है। पिता और मां ने बिलखते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने बेटी को जन्म देकर भारी गलती की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नन्हीं परी के न्याय की लड़ाई राजनीतिक नहीं है बल्कि इसमें भागीदार बनना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। चाहे वह किसी भी दल या संगठन का हो। लोगों ने कहा कि सरकार की कमजोर पैरवी के कारण नन्हीं परी को न्याय नहीं मिल सका है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल होने की बात कर नन्हीं परी का आत्मा के साथ ही उसके परिजनों को धोखा दे रही है और उसके साथ दरिंगदी करने वाला अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है। जिस तरह प्रदेश में आए दिन बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं इससे साफ है कि उन्हें इंसाफ मिलना मुश्किल है। अंकिता भंडारी और नन्हीं परी के मामले इसके प्रमाण हैं। इसके बाद लोगों ने रामलीला मैदान से गांधी चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वहां परिजनों और अन्य लोगों ने नन्हीं परी के चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उसे नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सभी ने कहा कि जब तक नन्हीं परी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह लड़ाई नहीं रुकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।