{"_id":"6b01cc76068c4fe490099c2d","slug":"video-kanar-residents-stage-sit-in-outside-dm-office-continue-hunger-strike-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कनार वासियों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कनार वासियों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, आमरण अनशन जारी
अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:23 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। बरम-कनार सड़क की एक सूत्रीय मांग पर कनार के ग्रामीणों का आमरण अनशन शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। पूर्वाह्न में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर करीब डेढ़ घंटे धरना दिया और सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं दोपहर में प्रशासन की टीम ने धरने पर बैठी ग्राम प्रधान सरिता देवी को बीपी कम होने का हवाला दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि मांग पूर्ण होने तक वहीं भूख हड़ताल से नहीं हटेंगी।
कलक्ट्रेट में धरना देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि तीन-तीन उन्हें मुख्यमंत्री स्तर से आश्वासन मिल चुका है। वन विभाग के उच्चाधिकारी कनार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, कहा कि वन अभयारण्य के चलते दिक्कतें बताई जा रही हैं, लेकिन वर्षों से शासन-प्रशासन इस मामले का सुलझा नहीं पा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि क्या हमारा जीवन कोई महत्व नहीं रखता। लोग सलामत रहेंगे तभी पर्यावरण संरक्षण को बेहतर किया जा सकता है। शनिवार को आंदोलन को समर्थन देने कौली-कन्याल के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे। कहा कि बरम-कनार सड़क सिर्फ कनार की नहीं, बल्कि कौली-कन्याल सहित पूरे इलाके की जीवन रेखा है। धरने में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार, प्रकाश सिंह परिहार, भारत सिंह, दूरी देवी, दिव्या, विशना देवी, कलावती देवी, विक्रम सिंह, ललित सिंह, जगत सिंह, सुमित सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।