{"_id":"6b01dbe62636836dd80ff47b","slug":"in-pithoragarh-35000-fruit-saplings-will-be-distributed-among-8000-farmers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-149136-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आठ हजार किसानों को बांटे जाएंगे फलों के 35 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आठ हजार किसानों को बांटे जाएंगे फलों के 35 हजार पौधे
Sat, 21 Nov 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में किसानों को फलोत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की पहल शुरू होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिले के आठ हजार किसानों को विभिन्न फलों के 35 हजार पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे।
उद्यान विभाग किसानों को आड़ू, पुलम, खुमानी, सेब, अखरोट, नाशपाती के 35 हजार पौधे निशुल्क उपलब्ध कराएगा। प्रत्येक किसान को तीन से पांच मिलेंगे। आगामी जनवरी-फरवरी माह में इन पौधों का रोपण होगा। इस योजना से किसानों को फलोत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तो पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। इसके बाद किसान भविष्य में इस योजना के तहत फलों के बाग भी स्थापित कर सकेंगे। उद्यान विभाग के मुताबिक, निशुल्क पौधों के लिए किसानों को अपने ब्लॉक के उद्यान संचल दल केंद्र में आवेदन करना होगा।
फलों को वन्य जीवों से बचाना चुनौती
भले ही उद्यान विभाग किसानों को आड़ू, पुलम, खुमानी, सेब, अखरोट और नाशपानी के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। लेकिन किसानों के लिए इन फलों को वन्य जीवों से बचाना चुनौती है। आम तौर पर बंदर और लंगूरों का ये फल प्रिय भोजन हैं। जिले में नगर से लेकर कस्बों और गांवों तक बंदर और लंगूरों के उत्पात से किसानों के साथ ही आम लोग भी परेशान हैं। बंदर और लंगूर फसल, बागवानी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही भगाने पर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को बगैर इन वन्य जीवों से निजात दिलाकर इस योजना को सफल बनाना उद्यान विभाग के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
उद्यान विभाग किसानों को फलों के उत्पाद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क पौधों का वितरण करेगा। वर्तमान में सिर्फ आवेदन ही किए जाने हैं। उपलब्ध होते ही किसानों को पौधे बांटे जाएंगे।
अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़