{"_id":"6aaae3c949d446f4ff00d893","slug":"video-congress-serious-allegations-against-the-state-government-in-pithoragarh-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा
पिथौरागढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर सरकार और सीएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम और उनकी सरकार प्रदेश की बेशकीमती जमीनों को बेच रही है। यह कारनामा प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में 30 हजार करोड़ बाजार भाव की सरकारी जमीन को एक कंपनी को सिर्फ एक करोड़ रुपये में 15 सालों की लीज पर दे दिया गया। उसी साल उस जमीन पर 23 करोड़ कर्ज लेकर खर्च किया। ऐसे में साफ है कि सीएम प्रदेश के मुखिया के तौर पर नहीं बल्कि प्रापर्टी डीजर की भूमिका में काम कर रहे हैं। सरकार और सीएम प्रदेश में सरकारी विभागों की जमीन बेचने की फिराक में हैं। 1200 एकड़ भूमि को बेचने या लीज पर देने के प्रस्तावों पर सीएम अपनी मोहर लगा चुके हैं। साफ है कि सीएम और उनकी सरकार प्रदेश को गर्त में डालने का काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि समय नजदीक है और प्रदेश की जनता सीएम और उनकी सरकार को इसका जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।