फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The government is auctioning off government lands in the state.

Pithoragarh News: प्रदेश में सरकारी जमीनों को नीलाम कर रही है सरकार

Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The government is auctioning off government lands in the state.
पिथौरागढ़। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर सरकार और सीएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम और उनकी सरकार प्रदेश की बेशकीमती जमीनों को बेच रही है। यह कारनामा प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में 30 हजार करोड़ बाजार भाव की सरकारी जमीन को एक कंपनी को सिर्फ एक करोड़ रुपये में 15 सालों की लीज पर दे दिया गया। उसी साल उस जमीन पर 23 करोड़ कर्ज लेकर खर्च किया। ऐसे में साफ है कि सीएम प्रदेश के मुखिया के तौर पर नहीं बल्कि प्रापर्टी डीजर की भूमिका में काम कर रहे हैं। सरकार और सीएम प्रदेश में सरकारी विभागों की जमीन बेचने की फिराक में हैं। 1200 एकड़ भूमि को बेचने या लीज पर देने के प्रस्तावों पर सीएम अपनी मोहर लगा चुके हैं। साफ है कि सीएम और उनकी सरकार प्रदेश को गर्त में डालने का काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि समय नजदीक है और प्रदेश की जनता सीएम और उनकी सरकार को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed