फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic restricted between Pithoragarh and Ghat from 6 PM to 6 AM.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़-घाट के बीच शाम छह से सुबह छह बजे तक यातायात पर प्रतिबंध

Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic restricted between Pithoragarh and Ghat from 6 PM to 6 AM.
पिथौरागढ़। ऑल वेदर रोड पर घाट-पिथौरागढ़ के बीच शाम छह से सुबह छह बजे के बीच यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। नेशनल हाईवे पर घाट और मुन्ना बैंड के पास एचपी बैंड के ऊपर पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मार्ग के अत्यंत संवेदनशील और कमजोर होने के कारण यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में प्रभारी यातायात को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि एचपी बैंड में कार्यदायी संस्था मलबा हटाकर यातायात संचालित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन यातायात और जान-माल की सुरक्षा को खतरा होने का अंदेशा जताया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम से स्थिति सामान्य होने तक प्रतिदिन शाम छह से सुबह छह बजे तक यातायात पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा। उन्होंने लोगों-वाहन चालकों से अपील की है कि प्रतिबंध अवधि में मार्ग पर आवागमन न करें तथा प्रशासन और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed