{"_id":"6a9ba7407549f9d31601b85c","slug":"video-170-foot-long-bailey-bridge-constructed-in-five-days-at-kulagad-on-the-tanakpur-tawaghat-nh-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टनकपुर-तवाघाट एनएच पर कुलागाड़ में पांच दिन में तैयार हुआ 170 फीट लंबा बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टनकपुर-तवाघाट एनएच पर कुलागाड़ में पांच दिन में तैयार हुआ 170 फीट लंबा बैली ब्रिज
अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Link Copied
धारचूला(पिथौरागढ़)। आखिरकार 16 दिन बाद चीन सीमा के साथ ही आदि कैलाश, मानसरोवर और दारमा, व्यास, चौदास घाटी को जोड़ने वाले टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर कुलागाड़ नाले में बैली ब्रिज स्थापित हुआ है। बीआरओ ने सिर्फ पांच दिन में 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार कर इस हाईवे पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू कराई है इससे तीनों घाटियों के लोगों के साथ ही प्रशासन में राहत है।
दरअसल, बीते 18 अगस्त को भारी बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाले इस हाईवे पर कुलागाड़ नाले में बना बैली ब्रिज पहाड़ी से बोल्डर गिरने से ध्वस्त हो गया था। ऐसे में दारमा, चौदास और व्यास घाटी का दो दिन तक पूरी तरह संपर्क कटा रहा। बमुश्किल बीआरओ ने नाले में बमुश्किल वैकल्पिक मार्ग तैयार कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई और नए बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया। बीते रविवार से नए बैली ब्रिज को तैयार करने का काम शुरू हुआ। पूरी टीम ने सिर्फ पांच दिन में बैली ब्रिज तैयार कर शुक्रवार को इसे नाले में स्थापित करने में सफलता हासिल की। बैली ब्रिज पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू होने से तीनों घाटियों के लोगों के साथ ही सेना को खासी राहत मिली है।
-----------
कोट-एक एई और छह जेई की टीम ने 35 मजदूरों के साथ मिलकर दिन-रात काम करते हुए बीते बृहस्पतिवार को बैली ब्रिज तैयार किया। शुक्रवार को इस पर आवाजाही शुरू करा दी गई है।
चंद्र गुप्त, ओसी, 65 आरसीसी, बीआरओ
------------
कोट-कुलागाड़ में बैली ब्रिज तैयार कर बीआरओ ने इस पर आवाजाही शुरू करा दी है। बैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।