फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fortunes to turn around for the Bardakhan-Bisradi and Gaudi-Kimtoli motor roads

Pithoragarh News: बर्दाखान-बिसराड़ी और गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग के बहुरेंगे दिन

Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fortunes to turn around for the Bardakhan-Bisradi and Gaudi-Kimtoli motor roads
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में शासन ने दो महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए 4.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग के 3.050 किमी हिस्से के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 211.72 लाख रुपये (लगभग 2.12 करोड़ रुपये) स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क के सुधरने से स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, शहीद शिरोमणि चिल्कोटी मोटर मार्ग से गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग के 2.70 किमी हिस्से के सुधारीकरण के लिए 2.06 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 4.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें से 10 हजार रुपये की राशि जिलाधिकारी के निवर्तन में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क नेटवर्क बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी जिससे दैनिक आवागमन के साथ-साथ कृषि, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

डीएम मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण व सुधारीकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूरी गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed