{"_id":"6a9c5298ca51fc210801911d","slug":"landslide-on-tj-road-makes-travel-difficult-for-villages-in-the-chuka-area-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143980-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टीजे रोड पर भूस्खलन से चूका क्षेत्र के गांवों की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टीजे रोड पर भूस्खलन से चूका क्षेत्र के गांवों की राह मुश्किल
Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानसून की भारी बारिश शुरू होते ही टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के 55 किमी क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन हो रहा है। डेंजर जोन में भारी मलबा आने से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों का टनकपुर से संपर्क बाधित हो गया है। इससे चूका क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को करीब सौ मीटर तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
टीजे रोड पर किमी 14-15 के बीच स्थित डेंजर जोन में बारिश होते ही भारी मलबा आ रहा है। प्रभावित क्षेत्र के लोग करीब सौ मीटर तक पैदल कीचड़ से होकर डेंजर जोन पार कर वाहनों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग कुछ देर के लिए खुलता है लेकिन बारिश होते ही दोबारा मलबा आ जाता है। इससे उन्हें टनकपुर आने में दिक्कत हो रही है। लोक निर्माण विभाग की टीम मलबा हटाकर मार्ग खोलने में जुटी है लेकिन बारिश के दौरान लगातार मलबा आने से सड़क खोलने का काम प्रभावित हो रहा है।
लोक निर्माण विभाग के जेई विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि शुक्रवार को मार्ग खोल दिया गया था लेकिन बारिश होते ही दोबारा भारी मलबा आ गया। मलबा हटाने के लिए विभागीय टीम जुटी हुई है। मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
बारिश के कारण बढ़ गईं मुश्किलें
टीजे रोड के प्रथम चरण का निर्माण होने से दूरस्थ चूका, सीमा, बंदा, खेत, मोस्टा बगौड़ा, दियूरी और आमड़ा आदि गांवों के लोगों को टनकपुर बाजार आने में राहत मिली है। इन गांवों से चंपावत की दूरी करीब 60 किमी के मुकाबले टनकपुर करीब 30 किमी पड़ता है। हालांकि मानसूनी बारिश के कारण इन दिनों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
-- -- -- -- --
डेंजर जोन में बारिश होते ही मलबा आ रहा है, लोक निर्माण विभाग की टीम तैनात है, मार्ग कुछ खुल रहा है तो बमुश्किल मैक्स वाहन निकल रहे हैं, कीचड़ से बाइक, स्कूटी आदि छोटे वाहन निकलने में दिक्कत आ रही है। वह पैदल चलकर सुबह टनकपुर आए हैं। बारिश में मलबा गिर रहा है तो खतरा हो रहा है।
माखन सिंह रैंसवाल, सीम
-- -- -
सड़क बनने से राहत मिल रही है, लेकिन बारिश में सड़क बंद होने से उनको टनकपुर आने में दिक्कत हो रही है। पैदल आते समय भी बारिश होने पर डेंजर जोन में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे बमुश्किल जरूरी सफर कर रहे हैं।
राजेंद्र सिंह , चूका