{"_id":"6a9c1c3c8aec13e57c05a4af","slug":"video-taekwondo-club-was-the-winner-of-dahi-handi-competition-in-nainital-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: ताइक्वांडो क्लब रहा दही हांडी प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: ताइक्वांडो क्लब रहा दही हांडी प्रतियोगिता का विजेता
नैनीताल में यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के सहयोग से हुए दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को हुई दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। ताइक्वांडो क्लब दही हांडी प्रतियोगिता का विजेता रहा। इससे पूर्व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कृष्ण, राधा, सुदामा आदि वेष में सजे बच्चे आकर्षण रहे। यहां हुई नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बीच-बीच में हल्की बारिश के बावजूद यहां काफी संख्या में लोग रहे।
आयोजकों की ओर से यहां चाट पार्क में आकर्षक मंच तैयार किया गया था। हालांकि बारिश के चलते फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता गोवर्धन कीर्तन हाल में हुई। इसमें नन्हें बच्चे कृष्ण, राधा, मीरा और सुदामा बनकर आए थे। बच्चों ने मंच पर किरदार के मुताबिक प्रस्तुति भी दी। इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें युवाओं और बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, ब्रज की होली और पहाड़ी लोक संस्कृति पर आधारित गीतों पर प्रस्तुति दी।
दही हांडी प्रतियोगिता में प्रथम ताइक्वांडो क्लब, द्वितीय गोल्डन, तृतीय डीएसबी एवं चतुर्थ आरएसएसवी गर्ल्स रही। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई। इसमें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, हेमंत शाह, घनश्याम लाल साह, किशन सिंह नेगी, रिकी भट्ट, डॉ. संतोख सिंह बिष्ट, सागर सोनकर, चंद्रकांत जोशी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।