{"_id":"6aa83c1f7fa3c9e7a80a95c8","slug":"video-preparations-for-nanda-devi-festival-complete-in-nainital-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज
नैनीताल में धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की ओर से इस वर्ष होने वाले 124वें नंदा महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 16 सितंबर बुधवार को इसका रंगारंग और भव्य आगाज होगा। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष का आयोजन वर्ष 2027 में प्रस्तावित 125वें नंदा देवी महोत्सव की रिहर्सल होगा। इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव के भव्य समापन के बाद महोत्सव की गहन समीक्षा भी की जाएगी, जिससे 125वें आयोजन को अब तक का श्रेष्ठ आयोजन बनाया जा सके।
राम सेवक सभा में हुई पत्रकार वार्ता में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन समेत विभिन्न संगठनों की बैठक में हुई रायशुमारी के बाद महोत्सव के तय प्रारूप को रखा। बताया कि 16 सितंबर को महोत्सव का आगाज होगा। इसमें सांसद, विधायक रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री का आगमन भी संभावित है। उसी रोज एक दल कदली लेने मंगोली जाएगा। 17 सितंबर को आकर्षक शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण के बाद कदली को गोवर्धन कीर्तन हॉल लाया जाएगा। 19 को शुभ मुहूर्त में नंदा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद से 20 को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, 21 को महाभंडारा, 22 को सुंदरकांड, नंदा चालीसा होगी। 23 को नगर शोभायात्रा के बाद मूर्तियों को नैनीझील में विसर्जित कर दिया जाएगा। मुकेश जोशी मंटू ने बताया कि महोत्सव के दौरान तल्लीताल व मल्लीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष महिलाओं का झोड़ा विशेष आकर्षण होगा। इसके अलावा शोभायात्रा में अखाड़े झांकी आदि होंगी। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, बिमल चौधरी, भुवन बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी, देवेंद्र लाल साह, मोहित साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, घनश्याम लाल साह, भीम सिंह कार्की आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।