फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   198 youths selected at apprenticeship fair; 78 to get an opportunity in Dubai.

Nainital News: अप्रेंटिस मेले में 198 युवाओं का चयन, 78 को दुबई में मिलेगा मौका

Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
198 youths selected at apprenticeship fair; 78 to get an opportunity in Dubai.
हल्द्वानी आईटीआई में लगे रोजगार में मेले में छात्रा को सम्मानित करतर जिला पंचायत अध्यक्ष।    अम
हल्द्वानी।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में रविवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 220 युवाओं के इंटरव्यू लिए गए। इनमें 198 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। खास बात यह रही कि 78 युवाओं का चयन मदरसन सूमी के दुबई प्लांट के लिए हुआ। मेले में शैक्षिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर दिए गए। अधिकारियों ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





आईटीआई में बबली ने मारी बाजी, 99 फीसदी अंक लाकर बनीं संस्थान टॉपर
हल्द्वानी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में रविवार को दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2026 में उत्तीर्ण सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की टॉपर बबली राठौर को 600 में से 594 अंक (99 प्रतिशत) मिले। कोमल फर्त्याल ने 98.83 और राशि पांडे ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न ट्रेड में भी मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा और सहायक निदेशक निश्चल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed