{"_id":"6aafd2b66f1a14ca1c07aa45","slug":"video-devotees-thronged-the-naina-devi-temple-on-nanda-navami-as-well-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: नंदा नवमी पर भी नयना देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: नंदा नवमी पर भी नयना देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
गायत्री जोशी
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:03 PM IST
Link Copied
नैनीताल में सुबह से खिली धूप से जहां मौसम महरबान है वहीं श्रद्धा परवान चढ़ रही है। शहर का नजारा इन दिनों नंदा मय बना हुआ है।आठ दिवसीय नंदा देवी कौतीक के चलते नयना देवी मंदिर परिसर में तो भीड़ है ही खेल मैदान में लगी दुकानों एवं झूलों में भी भीड़ है। नवमी पर भी सुबह पांच बजे हुए पूजन के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। नवमी पर भी श्रद्धालु ने मन्नत के अनुरूप बलि के लिए बकरे लाए। सुबह शंखनाद, घंटियों की गूंज एवं छोलिया कलाकारों के ढोल दमाऊ की धुन के बीच हुए पूजन के बाद रविवार को दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन हुआ। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओ की आवाजाही बनीं हुई है। भीड़ बढ़ने पर आयोजक संस्था राम सेवक सभा के पदाधिकारी व सदस्य पुलिस एवं स्काउट की मदद से भीड़ को कतार में दर्शन करवाने में जुटे हैं। कई लोग मैया से मांगी मन्नत के पूर्ण होने पर बकरे के साथ मंदिर पहुंचे। यहां गोवर्धन हाल में बने मंच में महोत्सव समेत धार्मिक एवं लोक संस्कृति पर परिचर्चा हुई। जिसे ताल चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया। पशुपालन विभाग ने पंजीकरण कर उनकी पूजा करवाई। सफलता में अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, भुवन बिष्ट, कैलाश जोशी, बिमल चौधरी, बिमल साह, मोहित लाल साह, भीम सिंह कार्की आदि जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।