फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UP man arrested on charges of having misdeed with a woman under the pretext of marriage

रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 05:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 20 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

सितारगंज में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने यूपी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
UP man arrested on charges of having misdeed with a woman under the pretext of marriage
police crime - फोटो : istock

विस्तार

सितारगंज में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने यूपी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर निवासी महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
वहीं, पूछताछ में आरोपी न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी विशाल कुमार (26) ने बताया कि करीब एक साल पहले वह शक्तिफार्म के बरुवाबाग में काम करता था। इसी दौरान उसकी महिला से मुलाकात हुई। आरोपी ने दोनों के बीच पहले से परिचय और आपसी संबंध होने की बात भी स्वीकार की। साथ ही, दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत और बाद में विवाद होने की बात भी बताई।
विज्ञापन

सीओ डीआर वर्मा बताया कि महिला के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed