{"_id":"6a89c5558e0c597ba705c0a6","slug":"video-waterlogging-from-open-drains-in-sonla-poses-accident-risk-businesses-affected-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनला में खुली नाली से जलभराव, हादसों का खतरा; कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनला में खुली नाली से जलभराव, हादसों का खतरा; कारोबार प्रभावित
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनला के समीप खुली नाली स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नाली के कारण जलभराव और सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। राजमार्ग कंपनी ने सड़क किनारे नाली खोदकर उसे खुला छोड़ दिया है। सड़क किनारे जमा मिट्टी और कीचड़ से भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने जलभराव से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित है। स्थानीय निवासी सुमन सिंह सजवाण, उत्कर्ष कण्डेरी और हुकम सिंह ने प्रशासन से नाली को ढकने और उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।