Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:District-level sports competition begins at Gauchar Fair Ground; Priyanka and Lalit shine in the 600-meter race
{"_id":"6ab27b6183b071090b0935ad","slug":"video-chamolidistrict-level-sports-competition-begins-at-gauchar-fair-ground-priyanka-and-lalit-shine-in-the-600-meter-race-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौचर मेला मैदान में जनपदीय खेल प्रतियोगिता शुरू, 600 मीटर दौड़ में प्रियंका और ललित चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर मेला मैदान में जनपदीय खेल प्रतियोगिता शुरू, 600 मीटर दौड़ में प्रियंका और ललित चमके
गौचर मेला मैदान में मंगलवार से प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की चार दिवसीय जनपदीय शरदकालीन व शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गत वर्ष के चैंपियन छात्र अक्षत ने मशाल दौड़ के साथ खेलों की शुरुआत की।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित 600 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में दशोली की प्रियंका ने प्रथम, कर्णप्रयाग की बवीता ने द्वितीय और पोखरी की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में गैरसैंण के ललित प्रथम, कर्णप्रयाग के निशांत द्वितीय व नारायणबगड़ के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पूर्व राजकीय आदर्श विद्यालय गौचर की छात्राओं ने स्वागत गान व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। विधायक नौटियाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।