{"_id":"6ab2832cc6c5579437080a1e","slug":"lord-ghantakarna-invited-badrinath-to-visit-the-mata-murti-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121034-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घंटाकर्ण महाराज ने बदरीनाथ को दिया माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घंटाकर्ण महाराज ने बदरीनाथ को दिया माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता
Tue, 22 Sep 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
माता मूर्ति महोत्सव आज, माता के सानिध्य में रहेंगे उद्धव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बामन द्वादशी के अवसर पर बुधवार को बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार देर शाम माणा गांव के घन्याल घंटाकर्ण महाराज ने बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीनाथ को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया।
द्वादशी तिथि पर बदरीश पंचायत से बदरीनाथ मंदिर के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के लोग भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धव महाराज को माता मूर्ति मंदिर ले जाते हैं। यहां उद्धव माता मूर्ति से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले का आयोजन भी किया जाता है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धव बदरीनाथ धाम से माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ दिन का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे उद्धव की उत्सव डोली वापस बदरीनाथ मंदिर में विराजमान होगी। उद्धव महाराज के बदरीनाथ से प्रस्थान करने से लेकर वापस बदरीनाथ मंदिर में विराजमान होने तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।