Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Heated exchange between traders and police; warning of market shutdown if arrests are not made within 72 hours.
{"_id":"6aa838f0818e4bba810a5aeb","slug":"video-heated-exchange-between-traders-and-police-warning-of-market-shutdown-if-arrests-are-not-made-within-72-hours-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी
अरविंद कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। बीते बृहस्पतिवार को व्यापारी गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले में बाजार बंद कराया जाएगा।
व्यापार संघ के पदाधिकारियों और केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि बाहर से आए कुछ अज्ञात दबंगों और बाउंसरों ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़ित अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उनके और अन्य व्यापारियों के साथ हाथापाई की गई। पीड़ित व्यापारी गोकुल जोशी ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मोबाइल और डीवीआर छीन लिया था। हालांकि मोबाइल पुलिस ने बरामद करवा दिया है, लेकिन डीवीआर अभी तक हस्तगत नहीं हुआ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह बुलाए जाने के बावजूद दूसरी पक्ष के लोग पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए, जिससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने को बाध्य होगा। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सचिव देवेंद्र अधिकारी, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।