{"_id":"6ae4e73fbce3c726bd0aee4d","slug":"those-engaging-in-overloading-and-overrating-will-not-be-spared-arto-issues-a-warning-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129094-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ओवरलोडिंग और ओवररेटिंग करने वालों की खैर नहीं, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ओवरलोडिंग और ओवररेटिंग करने वालों की खैर नहीं, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी
Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहारी सीजन में महानगरों से घर लौट रहे प्रवासियों और स्थानीय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। दीपावली और अन्य आगामी त्योहारों के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वालों के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। विभाग ने साफ कर दिया है कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
अक्सर देखा जाता है कि पर्वतीय क्षेत्रों में त्योहारों के वक्त बसों और टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं जिससे सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा कई रूटों पर वाहन चालकों के यात्रियों से तय दरों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इन तमाम शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है और सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।