फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers arrived to burn effigies of the Chief Minister and the Health Minister; a commotion ensued when the police stopped them.

Video: सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो हुआ बवाल

Thu, 02 Jul 2026 07:20 PM IST
Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:20 PM IST
Congress workers arrived to burn effigies of the Chief Minister and the Health Minister; a commotion ensued when the police stopped them.
अल्मोड़ा। डॉक्टरों के तबादले के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन करने पहुंचे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन स्थिति उस समय बदल गई जब कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीरें लगे पुतले के साथ मौके पर पहुंचे और उसे जलाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तस्वीरों वाला पुतला जलाने से रोकते हुए उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर काफी देर तक खींचतान और बहस होती रही। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर की गहमागहमी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जब-जब धामी डरता है, पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है कि विपक्ष को मुख्यमंत्री का पुतला तक नहीं जलाने दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के मुद्दे पर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी गई। बाद में मामला शांत होने पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम बोले- सभी सदस्यों को साथ लेकर करेंगे विकास

02 Jul 2026

उरई: जायघा में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या, भारी वस्तु से हमला कर मारा

02 Jul 2026

कानपुर देहात में कार-ऑटो की भिड़ंत में छात्र समेत दो की मौत

02 Jul 2026

Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू

02 Jul 2026

DDU में टीईटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी,केंद्र के बाहर दिखी भीड़

02 Jul 2026
विज्ञापन

मनरेगा खत्म, अब बीवी जी रामजी योजना शुरू, डिप्टी सीएम केशव ने किया शुभारंभ

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट, छह दिन ऐसा रहेगा मौसम; बारिश की संभावना

02 Jul 2026
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती धूप के बाद मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी से मिली राहत

02 Jul 2026

अग्रवाल महिला मंडल के तीज मेले के पोस्टर का विमोचन

02 Jul 2026

Video: गोंडा में हिंदी ने दी राहत, गणित और संस्कृत ने फंसे गुरु जी

02 Jul 2026

ललितपुर में टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा हुई संपन्न, जानिए अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

02 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में सड़क पर बिखरी लोहे की शीट, ट्रक चालक की जान बाल-बाल बची

02 Jul 2026

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

02 Jul 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- गांवों को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ना सरकार का लक्ष्य, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास

02 Jul 2026

Nahan News: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष बनीं सीमा वर्मा

02 Jul 2026

रामनगरी में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली राहत

02 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

02 Jul 2026

हरियाणा में मानसून की एंट्री: कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल

दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से होते हुए बिजली पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

02 Jul 2026

Sirmour: जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, होटल-ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी जांच

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्ती, होटल-ढाबों की होगी औचक जांच

02 Jul 2026

Video: रायबरेली में कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

Video: बहराइच में अवैध मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापा, 8,341 कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

02 Jul 2026

हरकी पैड़ी पर मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

02 Jul 2026

कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

भाकपा माले कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उपवास

02 Jul 2026

लखनऊ में यूपी टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद मिला प्रवेश

02 Jul 2026

लखनऊ में पहली पाली की यूपीटीईटी परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थी बोले-पेपर अच्छा रहा

02 Jul 2026

Ghaziabad: TET एग्जाम रहा औसतन, महिलाओं के प्रवेश से पहले उतरवाए मंगलसूत्र; कैफे-फोटोकॉपी की दुकानें तक बंद

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed