फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Power supply disrupted after tree branch fell on the power line.

Almora News: बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से आपूर्ति बाधित

Mon, 28 Sep 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted after tree branch fell on the power line.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के राजपुरा क्षेत्र में रविवार को बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन से टहनी हटाकर आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली लाइनों के आसपास पेड़ काफी घने हैं। इसके बावजूद समय रहते पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई नहीं होने से इस तरह की समस्या सामने आती रहती है। लोगों ने विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की नियमित छटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में आपूर्ति बाधित होने की घटनाओं को रोका जा सके। एसडीओ रानीखेत आयुष चौहान ने बताया कि पेड़ की टहनी गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed