{"_id":"6ab96a59cdf0a9c8d20ff109","slug":"drinking-water-pipeline-bursts-near-kosi-highway-residents-of-several-neighborhoods-face-inconvenience-almora-news-c-232-1-shld1002-149236-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोसी हाईवे के पास फटी पेयजल लाइन, कई मोहल्लों में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोसी हाईवे के पास फटी पेयजल लाइन, कई मोहल्लों में लोग परेशान
Mon, 28 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन की मरम्मत करते तकनीकी कर्मचारी। स्रोत जागरुक पाठक
अल्मोड़ा। मटेला से सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन कोसी हाईवे में पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक फट गई। इस वजह से नगर के मुख्य बाजार समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही, जिससे लोग परेशान रहे।
सर्किट हाउस जलाशय के लिए जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन पानी के अत्यधिक दबाव के चलते रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे कोसी हाईवे में पेट्रोल पंप के नजदीक फट गई। इससे सर्किट हाउस जलाशय की पंपिंग ठप रही। पेयजल लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय से जुड़े मुख्य बाजार, जोशी खोला, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों में सुबह पेयजल वितरण नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोगों ने घरों में कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों की योजना बनाई थी, लेकिन पानी न मिलने से गृहणियों और आम जनता की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर में पानी की किल्लत एक स्थायी समस्या बन चुकी है। कभी स्रोत पर सिल्ट (कीचड़) आने की बात कहकर पंपिंग रोक दी जाती है, तो कभी आए दिन पेयजल लाइनें फटने से आपूर्ति बाधित रहती है। पेयजल लाइन दुरुस्त होने के बाद सोमवार से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल होने की पूरी उम्मीद है, जिससे जनता को राहत मिलेगी।
कोट
सूचना पर जल संस्थान की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तेजी के साथ मरम्मत कार्य कर पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया है। पंपिंग बहाल कर दी गई है।
- अर्जुन सिंह नेगी, जेई जल संस्थान, अल्मोड़ा