{"_id":"67793e5b145483e576019eb0","slug":"video-youth-was-shot-dead-after-a-dispute-at-a-birthday-party-in-chandauli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मोहनिया की बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मोहनिया की बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही छानबीन
चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान किसी प्रकार मामला शांत हुआ। शनिवार की भोर में कुछ युवकों ने चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मोके से दो खोखा बरामद किया । कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह तीन-चार बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के फ़क़्राबाद गांव में युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्यवाई करते हुए घटना मे शामिल आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि आरोपी एवं मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े है। कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है और जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर चार युवकों को उठाकर पूछताछ करने में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।