{"_id":"6ae0af3e5fce9aee8f04f1e9","slug":"video-varanasi-diksha-wins-gold-in-open-state-women-wrestling-pins-up-police-wrestler-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओपन स्टेट महिला कुश्ती में दीक्षा ने जीता स्वर्ण, यूपी पुलिस की पहलवान को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओपन स्टेट महिला कुश्ती में दीक्षा ने जीता स्वर्ण, यूपी पुलिस की पहलवान को किया चित
वाराणसी। प्लांट डिपो में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक की बेटी दीक्षा ने सीनियर ओपन स्टेट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। गोरखपुर जिले के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में दीक्षा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव सरसा, जमालपुर और प्लांट डिपो में खुशी का माहौल है।
सेमीफाइनल में बागपत की पहलवान को हराया
उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने बागपत की पहलवान कृष्णा कुमारी को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खिताबी मुकाबले में यूपी पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
पिता अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान
दीक्षा के पिता रविंद्र पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलर हैं। उन्होंने कुश्ती कोटे से रेलवे में नौकरी प्राप्त की है। बेटी की इस उपलब्धि पर रेलकर्मियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, एसपी सिंह, शंकर पहलवान, मोहन राम, रमेश कुमार श्रीवास्तव, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, रणजीत कुमार, संजय कुमार शर्मा और महेश कुमार सहित अन्य लोगों ने दीक्षा को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।