{"_id":"6ae07ab3f71d184b5204771a","slug":"video-musical-evening-28-october-mark-birth-anniversary-of-pandit-rajan-mishra-hariharan-perform-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती पर 28 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, हरिहरन देंगे प्रस्तुति; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती पर 28 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, हरिहरन देंगे प्रस्तुति; VIDEO
पद्म भूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती के अवसर पर 28 अक्तूबर को वाराणसी में संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजन मिश्रा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हरिहरन अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन सनबीम वरुणा के ऑडिटोरियम में शाम छह बजे से होगा।
पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा की जयंती को पिछले वर्ष से विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली और देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। दिल्ली में हुए तीन कार्यक्रमों में युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया था। देहरादून में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुति दी थी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित समारोह में हरिहरन मुख्य आकर्षण होंगे। उनसे पहले स्थानीय कलाकार डॉ. गरुड़ मिश्रा और निषाद विकास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साजन मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित राजन मिश्रा की स्मृतियों को संजोने के साथ ही संगीत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करना है। स्थापित कलाकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच देना इस आयोजन की खासियत है।
उन्होंने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में भी पंडित राजन मिश्रा की जयंती मनाई जाएगी। वहां आयोजित कार्यक्रम में तेजेंद्र नारायण मजूमदार, विशाल कृष्ण और डॉ. शालिनी सिंह प्रस्तुति देंगे।
साजन मिश्रा ने संगीत प्रेमियों से 28 अक्तूबर को आयोजित समारोह में शामिल होकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।