{"_id":"67793e3a5b08753145098799","slug":"video-lekhpals-protested-against-the-action-of-the-vigilance-team-in-chandauli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर लेखपालों ने जताया विरोध, सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर लेखपालों ने जताया विरोध, सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर की नारेबाजी
गाजीपुर में विजिलेंस टीम की ओर से लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ की ओर से सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सदर एसडीएम को सौंपा।इस दौरान कहा कि विजिलेंस टीम की ओर से लेखपालों को फंसाने की कार्रवाई बढ़ती ही जा रही है। लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण के लिए लेखपाल के पास ही आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। विधि विरूद्ध कार्य कराने में असफल व विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम की ओर से पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।