{"_id":"6801e29a27297f325d033798","slug":"video-cleanliness-drive-was-carried-out-on-world-heritage-day-followers-of-lord-jesus-became-part-of-campaign-2025-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, प्रभु यीशु के अनुयायी भी बने अभियान का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, प्रभु यीशु के अनुयायी भी बने अभियान का हिस्सा
एतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छ और शांत वातावरण का संदेश देकर नमामि गंगे ने विश्व धरोहर दिवस और गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर सफाई अभियान चलाया। विश्व की धरोहरों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के इस अभियान में अमेरिका और स्पेन से पधारे यीशु मसीह के अनुयायीयों ने भी साथ निभाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा द्वार के गंगा तट की सफाई की गई। गंगा किनारे को प्रदूषित कर रही पॉलिथीन, कपड़े व अन्य सामग्रियों को समेटकर नगर निगम के कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया। विदेशी एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों ने भी स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां और हर हर गंगे-नमामि गंगे- हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सफाई के बाद सदानीरा सुरसरि का तट स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रार्थना और चिंतन के लिए स्वच्छ वातावरण अति आवश्यक है। विश्व की धरोहरों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए सार्वजनिक भागीदारी बहुत जरूरी है। आयोजन में संयोजक राजेश शुक्ला के अलावा शुभम जायसवाल, सच्चिदानंद साहू, रामानंद प्रसाद, देधीबाल भूनिया एवं यीशु के अनुयाई विदेशी पर्यटक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।