Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Truck crashes into house Chamarha Market fish vendor killed villagers stage road blockade

दर्दनाक: मछली विक्रेता को रौंदकर दुकान में घुसा ट्रक, चार घायल; ग्रामीणों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग किया जाम

Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

वाराणसी में अनियंत्रित ट्रक ने मछली विक्रेता को रौंद दिया और दुकान में जा घुसा। हादसे में मछली विक्रेता की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Varanasi Truck crashes into house Chamarha Market fish vendor killed villagers stage road blockade
सड़क पर चक्काजाम करते गुस्साए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चमरहां (हनुमानगंज) बाजार में रविवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने मछली विक्रेता विकास सोनकर (26) को रौंदते हुए खली-चुन्नी की दुकान में जा घुसा। मछली विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दुकानदार समेत चार लोग घायल हो गए। विकास की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम और एसीपी सारनाथ ने परिजनों को समझाया। ट्रक चालक को चोलापुर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोपपुर निवासी विकास सोनकर रोजाना की तरह चमरहां (हनुमानगंज) बाजार में सड़क किनारे मछली की दुकान लगाए था। शाम लगभग चार बजे के बाद वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जाते समय ट्रक हनुमानगंज बाजार में अनियंत्रित हुआ और विकास सोनकर को रौंदते हुए करीब 40 फीट की दूरी पर सतीश जायसवाल की खली-चुन्नी की दुकान में जा घुसा। 

विज्ञापन
Trending Videos

शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Varanasi Truck crashes into house Chamarha Market fish vendor killed villagers stage road blockade
परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद

मछली विक्रेता विकास सोनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मछली खरीदने पहुंचे शिवम (15) निवासी गोपपुर, खली-चुन्नी के दुकानदार सतीश जायसवाल (60), कर्मचारी सोती निवासी गोपपुर और पल्लेदार चिल्लू यादव निवासी गोसाईपुर मोहांव घायल हो गए। 

सूचना पर चंदापुर चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने विकास का शव वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। 

इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर एसडीएम सदर नितिन सिंह और एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास सोनकर अपने परिवार का सहारा था। उसकी एक वर्ष की बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विकास तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

ड्रंक एंड ड्राइविंग की आशंका, तीन घंटे तक जाम रहा वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग
पुलिस की शुरुआती जांच में शुरुआती जांच में ड्रंक एंड ड्राइविंग की बात सामने आ रही है। मछली विक्रेता विकास की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने तीन घंटे तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग को जाम रखा। एसडीएम सदर और एडीसीपी लिपि नगायच के समझाने के बाद ग्रामीण किसी तरह शाम 7 बजे माने। उधर, जाम के कारण वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय राहगीरों ने आसपास गांवों से गंतव्य को गए। 

चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि ड्रंक एंड ड्राइविंग की पुष्टि हो सके। मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरनारत परिजनों को समझाया गया। एसडीएम सदर ने भी आश्वासन दिया कि सरकारी राहत दिलाई जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से तहरीर ले ली गई है। - लिपि नगायच, एडीसीपी वरुणा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed