गाजीपुर में जंगीपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री कृष्णानंद राम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव फोरलेन की एक लेन पर रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
गाजीपुर: वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन; सीसी कैमरे खंगाल जा रहे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव फोरलेन पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन