फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Chief Minister yogi adityanath visits Carpet Expo Mart praises carpet craftsmanship

कार्पेट एक्सपो मार्ट: सीएम बोले- वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित करेंगे

Sun, 04 Oct 2026 01:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर कालीन की कारीगरी की सराहना की। उन्होंने निर्यातकों से कारोबार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कारीगरों और निर्यातकों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bhadohi Chief Minister yogi adityanath visits Carpet Expo Mart  praises carpet craftsmanship
सीएम ने लोगों का किया अभिवादन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिखारीपुर मैदान स्थित कार्पेट एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री का सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल और वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और कालीन की बारीक कारीगरी को सराहा। उन्होंने निर्यातकों से कालीन उत्पादों, कारोबार और निर्यात से जुड़ी जानकारी ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बुनकरों, कारीगरों और निर्यातकों को बेहतर बाजार और रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जल्द ही कालीन निर्यातकों के साथ संवाद भी करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए एक्सपो मार्ट में सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed