{"_id":"6ac4ee636ef2a3e6570350c2","slug":"video-chandauli-ramlila-lakshman-rendered-unconscious-by-the-shakti-ban-revived-by-the-sanjeevani-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली रामलीला: शक्ति बाण से मूर्छित लक्ष्मण, संजीवनी से लौटे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली रामलीला: शक्ति बाण से मूर्छित लक्ष्मण, संजीवनी से लौटे होश
चंदौली के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में सोमवार की रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध और कुंभकर्ण वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। शक्ति बाण लगने से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही दर्शक भावुक हो उठे। वहीं मेघनाथ और कुंभकर्ण के वध पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
रामलीला का आरंभ अंगद के लंका से लौटने से हुआ। अंगद के समझाने के बावजूद रावण ने सीता को वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद राम और रावण की सेनाएं युद्ध के लिए आमने-सामने आ गईं। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध हुआ। दोनों योद्धाओं के हार न मानने पर मेघनाथ ने शक्ति बाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। इससे राम दल में हाहाकार मच गया।
लक्ष्मण को बचाने के लिए हनुमान लंका से वैद्य सुषेण को लेकर आए। सुषेण की सलाह पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने पहुंचे। संजीवनी के सेवन से लक्ष्मण स्वस्थ हो गए। इसके बाद वह दोबारा युद्धभूमि में पहुंचे और घनघोर युद्ध के बाद मेघनाथ का वध कर दिया।
मेघनाथ के वध की सूचना मिलते ही रावण मूर्छित हो गया, जबकि वानरी सेना में राम-लक्ष्मण की जय-जयकार होने लगी। इसके बाद रावण ने कुंभकर्ण को जगाया। युद्धभूमि में पहुंचकर कुंभकर्ण ने हाहाकार मचा दिया। अंत में श्रीराम ने युद्ध में कुंभकर्ण का वध कर दिया।
कुंभकर्ण की भूमिका गांव के पिंटू प्रीतम ने निभाई। इस दौरान उषा, ताराशीला, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, तारकेश्वरनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।