फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magic vehicle driver dies after coming into contact with dangling power line in varanasi

यूपी: बेटी के साथ निकले थे घूमने, रास्ते में मौत बनकर लटक रहा था बिजली का तार; करंट से चली गई जान

Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Magic vehicle driver dies after coming into contact with dangling power line in varanasi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली के तार की चपेट में आने से मंगलवार को मैजिक वाहन चालक 35 वर्षीय विष्णु साहनी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी छोटी बेटी रियांसी को घुमाने निकले थे। घटना के बाद से सूजाबाद क्षेत्र में आक्रोश है। मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटियां रियांसी और गुड़िया को छोड़ गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
विष्णु साहनी सुबह मैजिक वाहन लेकर बेटी रियांसी को घुमाने निकले थे। रास्ते में ट्रैक्टर को जगह देने के लिए उन्होंने वाहन पीछे किया। इसी दौरान लटक रहा विद्युत तार वाहन के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही वाहन में करंट उतर गया और विष्णु उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली के तार को लकड़ी के डंडे की मदद से ऊपर किया और बच्ची को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग विष्णु को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं एसडीओ मनोज कश्यप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

Magic vehicle driver dies after coming into contact with dangling power line in varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले भी हुआ था हादसा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस तार की चपेट में आकर हादसा हुआ, वह करीब 100 से 150 मीटर दूर ट्रांसफार्मर से खींचा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लटक रहे तार को लेकर पहले भी शिकायतें और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व इसी तरह एक बारात में शामिल कुछ लोग भी तार की चपेट में आकर झुलस गए थे। इसके बावजूद तार को व्यवस्थित नहीं कराया गया।

Magic vehicle driver dies after coming into contact with dangling power line in varanasi
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद मामले को निजी तार का मामला बताकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत तार की स्थिति, उसे ट्रांसफार्मर से जोड़ने की व्यवस्था और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed