फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decomposed body of young woman missing for three days found in Varanasi

वाराणसी में युवती की हत्या: घर से 20 किमी दूर हुई वारदात, दो दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा शव

Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

Varanasi News: राजातालाब क्षेत्र से लापता युवती का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 
 

विज्ञापन
Decomposed body of young woman missing for three days found in Varanasi
रोते- बिलखते परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उर्फ मोनू (22) की उसके घर से 20 किमी दूर बच्छांव पश्चिमपुरा के एक किराये के कमरे में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूर के रिश्तेदार नियारडीह चोलापुर निवासी विवेक चौबे ने उसे अगवा कर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी ननिहाल गया। अपनी बाइक और बैग रखकर भाग निकला। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, युवती 18 अगस्त से लापता थी और राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 20 अगस्त को उसकी खून से लथपथ लाश बाथरूम में मिली। गले पर धारदार हथियार से वार और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि शादी तय होने से नाराज विवेक चौबे ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम ने मौके से श्रेया की चप्पल और रस्सी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, श्रेया इकलौती थी। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 22 नवंबर को उसकी रिंग सेरेमनी और 26 फरवरी को शादी थी। शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। 



परिजनों का दावा है कि छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस 18 अगस्त की रात उसी मकान तक पहुंची थी, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुलवाया और वापस लौट गई। परिजन शव को ले जाने देने को तैयार नहीं थे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन माने। 



कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी युवती
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के चचेरे भाई अंशुमान के अनुसार, श्रेया 18 अगस्त को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कॉलेज जाकर जानकारी की। पता चला कि श्रेया कॉलेज ही नहीं आई थी। इसके बाद परिवार राजातालाब थाने पहुंचा और फिर जक्खिनी पुलिस चौकी में सूचना दी गई। 




पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा के मोबाइल की लोकेशन खंगालनी शुरू की। परिजनों के अनुसार, मोबाइल की लोकेशन बच्छाव पश्चिमपुरा के एक मकान में मिली। रात 11 बजे वे पुलिस के साथ वहां पहुंचे। उस समय छात्रा का मोबाइल चालू था और लोकेशन उसी मकान से आ रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि श्रेया कमरे के अंदर होगी। पिता सुनील उपाध्याय का आरोप है कि पुलिस ने कुछ देर जांच-पड़ताल करने के बाद दरवाजा नहीं खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कमरे की तलाशी नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed