{"_id":"6b01a58b5318e27ede0a0726","slug":"video-attempt-host-wedding-illegally-operating-marriage-lawn-despite-sealed-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सील के बावजूद अवैध मैरेज लॉन में शादी कराने की कोशिश, तीन गेट खुले रहने पर संस्था ने जताई नाराजगी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील के बावजूद अवैध मैरेज लॉन में शादी कराने की कोशिश, तीन गेट खुले रहने पर संस्था ने जताई नाराजगी; VIDEO
जिलाधिकारी के आदेश पर 19 नवंबर को सील किए गए आरके मैरेज लॉन में अगले दिन फिर शादी का आयोजन करने की कोशिश का आरोप लगा है। प्रजापति बाग स्थित लॉन के चार गेटों में से केवल एक गेट सील किए जाने पर प्रजापति-कुम्भकार हितकारिणी सभा के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से सभी गेट तत्काल सील कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
संस्था के मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति के प्रतिनिधि एवं विधिक सलाहकार समिति के सदस्य संजय प्रजापति ने आरोप लगाया कि संस्था की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर उसका आर्थिक दोहन किया जा रहा है। वर्ष 2021 में विद्यालय चक्रधारी विद्या मंदिर पर कब्जे के बाद उसकी आड़ में मैरेज लॉन संचालित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय वर्ष 2025 से बंद है।
पदाधिकारियों के अनुसार, एडीएम (प्रोटोकॉल) के 28 सितंबर 2026 के आदेश के क्रम में प्रशासन, वीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने 19 नवंबर को लॉन सील किया था। आरोप है कि बिना लाइसेंस, फायर एनओसी और विद्युत सुरक्षा मानकों के लॉन संचालित हो रहा था। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष कृपाशंकर प्रजापति, रामनयन वर्मा, रामदुलार प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।