Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Even during Babri dispute lamps Dev Deepawali not allowed out permission granted Kashi Raj festival lights

परंपरा: बाबरी विवाद के दौर में भी नहीं बुझने दिए देव दीपावली के दीये, काशीराज की मिली थी अनुमति; मना दीपोत्सव

Sat, 21 Nov 2026 09:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमन विश्वकर्मा, अमर उजाला डिजिटल, वाराणसी।
अमन विश्वकर्मा, अमर उजाला डिजिटल, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 09:36 AM IST
सार

देव दीपावली के संस्थापक पंडित नारायण गुरु ने बाबरी विवाद के दौर में भी काशी की दीपोत्सव परंपरा की लौ बुझने नहीं दी। वर्ष 1992 में विरोध और आयोजन रोकने की सलाह के बावजूद उन्होंने 84 घाटों पर 100-100 दीये जलाए। इससे पहले 1985 में काशीराज की अनुमति से पंचगंगा घाट पर दीपोत्सव की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Even during Babri dispute lamps Dev Deepawali not allowed out permission granted Kashi Raj festival lights
काशी के घाटों की अनोखी कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बाबरी-राम जन्मभूमि विवाद के कारण देश में तनाव का माहौल था। लोग काशी में देव दीपावली का आयोजन नहीं करने की सलाह दे रहे थे। आशंका थी कि ऐसे माहौल में धार्मिक आयोजन करना ठीक नहीं होगा, लेकिन देव दीपावली के संस्थापक और मंगला गौरी मंदिर के महंत पंडित नारायण गुरु ने पीछे हटने से इन्कार कर दिया। वर्ष 1992 में उन्होंने 84 घाटों पर 100-100 दीपक जलाकर इस परंपरा की लौ को बुझने नहीं दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


महंत का कहना है कि आस्था और परंपरा को परिस्थितियों के कारण रोका नहीं जाना चाहिए। आज यही आयोजन काशी की पहचान बन चुका है। देव दीपावली को व्यापक रूप देने की शुरुआत वर्ष 1985 में हुई थी। काशी के तत्कालीन काशीराज विभूति नारायण सिंह से मुलाकात की और पंचगंगा घाट पर दीपोत्सव मनाने की योजना बताई। राजा ने सहमति जताई तो उन्हें संबल मिला। इसके बाद चाय-पान की दुकानों पर जाकर आम लोगों से संपर्क किया और आयोजन के बारे में बताया। लोग आगे आए और सहयोग किया। उस समय 100 दीपक जलाने में करीब 10 रुपये खर्च होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Even during Babri dispute lamps Dev Deepawali not allowed out permission granted Kashi Raj festival lights
काशी के पंचगंगा घाट पर दीप जलाते पंडित नारायण गुरु। - फोटो : अमर उजाला

दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तुते
पंचगंगा घाट पर पांच नदियों का संगम माना जाता है। यहां पितरों के निमित्त भी दीप जलाए जाते हैं। महंत पंडित नारायण गुरु ने दीपदान का महत्व समझाने के लिए मंत्र का उल्लेख किया। कहा-दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तुते। यानी यह दीपक मेरे पापों को दूर करे। हे संध्या दीपक, आपको मेरा नमस्कार है।

पहले साल काशी के राजा मुख्य अतिथि के रूप में आए। शुरुआत में शासन-प्रशासन से सहयोग नहीं लिया। धीरे-धीरे 78 घाटों तक आयोजन का विस्तार हुआ। बाद में दिवंगत आचार्य वागीश दत्त मिश्र के साथ कुंडों और तालाबों को भी इस अभियान से जोड़ा गया। वर्ष 1992 में बाबरी विवाद के बीच 84 घाटों पर सीमित संख्या में दीप जलाने की बात कही गई। लोगों ने आयोजन रोकने की सलाह दी थी, लेकिन परंपरा जारी रखी गई। इससे दूसरे घाटों के लोग प्रेरित हुए और आयोजन का दायरा बढ़ता गया।

घाट ही इस आयोजन की असली पहचान हैं। वर्ष 2011 में गंगा के उस पार भी दीप जलाए गए। संत चिदानंद मुनि समेत कई लोगों का सहयोग मिला। इसी दौर में गंगा महोत्सव की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed