Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action to be taken against traffic jams caused by wedding processions in Varanasi DJs banned after 10 PM

सख्ती: बरात में जाम लगाया तो खैर नहीं, सड़क के एक तिहाई हिस्से पर ही कब्जा; रात 10 बजे के बाद डीजे पर पाबंदी

Sat, 21 Nov 2026 01:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Nov 2026 01:18 PM IST
सार

वाराणसी में बरात में सड़क का एक-तिहाई हिस्सा ही घेर सकेंगे। इस दौरान जाम लगने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूरी तरह पाबंदी होगी। 

विज्ञापन
Action to be taken against traffic jams caused by wedding processions in Varanasi DJs banned after 10 PM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी-विवाह के सीजन में बरात के चलते लगने वाले जाम और डीजे के शोर पर पुलिस सख्त होगी। बरात के दौरान सड़क के एक-तिहाई से अधिक हिस्से पर कब्जा नहीं किया जा सकेगा। बरात निकालने के लिए रस्से का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा। वहीं, रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे सीज करने के साथ आयोजकों और संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को वैवाहिक आयोजनों, बरात और मैरिज लॉन के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरात के कारण मुख्य और संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। बरात निकालने से पहले मैरिज लॉन और बारात घर संचालकों को स्थानीय थाने को सूचना देनी होगी। बिना सूचना बरात निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निर्देशों के अनुसार, मैरिज लॉन और बारात घरों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। वहां आने वाले वाहनों को सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर खड़ा नहीं किया जा सकेगा। अश्लील और आपत्तिजनक गाने बजाने पर भी रोक रहेगी।

पुलिस आयुक्त ने मैरिज लॉन और बारात घरों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के साथ अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी डीसीपी अपने क्षेत्रों में बरात घर, मैरिज लॉन और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी देंगे। 

थाना प्रभारियों को बारात के दौरान यातायात पर लगातार निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिराहों और चौराहों पर रात 11 बजे से यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। यातायात और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय से जरूरत के अनुसार डायवर्जन भी लागू करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed