Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Honoring medal-winning students at Narayanpur School

Sultanpur News: नारायणपुर विद्यालय में पदक विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

Sun, 29 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Honoring medal-winning students at Narayanpur School
 प्रमाणपत्र दिखाते विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी। स्रोत- विद्यालय 
भदैंया। जनपद स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया के खिलाड़ियों ने लगातार 12वीं बार शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रही। शनिवार को विद्यालय परिसर में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 और 26 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, ताइक्वांडो और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल और बैडमिंटन में विद्यालय की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 28 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए। पलक, नैंसी, संध्या, शिवांश, लकी, अफसर और विकास ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी पदक विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरीश मिश्रा, राम यादव, इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, इंद्रभान यादव, खेल प्रभारी गीता मौर्य, अनुपमा यादव, बीना और हरिकेश्वर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed