Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Coalition government set to be formed in the state for the third time: Minister in-charge

प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही गठबंधन की सरकार: प्रभारी मंत्री

Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Coalition government set to be formed in the state for the third time: Minister in-charge
पयागीपुर। भाजपा ने पार्टी कार्यालय में अपने घटकदलों के साथ शनिवार को संयुक्त बैठक कर मिशन-2027 का बिगुल फूंका। पार्टी ने इसमें जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लिया। इसके लिए कार्यकर्ताओं से तीन महीने का समय मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश के युवा कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में 10.50 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं और दो करोड़ से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा है। तीसरी बार बहुमत से सरकार बनने जा रही है। बैठक में विशिष्ट अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से तीन महीने पार्टी को समर्पित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने चुनावी जीत के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। बैठक में अपना दल राकेश वर्मा, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद सहित भाजपा के आलोक आर्या, रामेंद्र सिंह, विजय सिंह रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed