{"_id":"6b0b24b84be22d8f560544c6","slug":"revenue-inspector-and-accountant-held-captive-for-an-hour-and-a-half-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170283-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
Sun, 29 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। शिकायत की जांच करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शुक्रवार शाम सुल्तानपुर कला (कुरौली) गांव में करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने सरकारी टीम का रास्ता रोक लिया। उच्चाधिकारियों से मुलाकात होने तक उन्हें नहीं जाने देने की शर्त रख दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को मुक्त कराया। मामले में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्व निरीक्षक खुशीराम के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम स्थानीय निवासी अश्विनी द्विवेदी के प्रार्थनापत्र की जांच करने गांव पहुंची थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे टीम स्थलीय जांच कर रही थी। आरोप है कि अश्विनी द्विवेदी, श्यामशंकर द्विवेदी और उनके परिवार के सदस्यों ने राजस्व टीम के वाहन के आगे एक बुजुर्ग को खड़ा कर दिया। इसके बाद चारपाई और चार पहिया वाहन लगाकर रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि लोगों ने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी आकर मुलाकात नहीं करेंगे, तब तक राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को नहीं जाने दिया जाएगा।
दोनों कर्मचारी शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक मौके पर फंसे रहे। राजस्व निरीक्षक ने घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमाशंकर, किशोरी लाल और कांस्टेबल इंद्रेश यादव ने दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राजस्वकर्मियों ने घटना की शिकायत एसडीएम प्रीती जैन से भी की।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम के साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है, मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर अश्विनी द्विवेदी, श्यामशंकर द्विवेदी और अन्य अज्ञात परिजनों के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने और गलत तरीके से रास्ता रोकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।