Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A massive traffic jam lasted for two hours in Surapur market

Sultanpur News: सूरापुर बाजार में दो घंटे तक लगा भीषण जाम

Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A massive traffic jam lasted for two hours in Surapur market
 सूरापुर कस्बे में शनिवार की शाम लगा भीषण जाम। -संवाद
सूरापुर। कस्बे में शनिवार को दिनभर भीषण जाम लगा रहा। मुख्य बाजार से लेकर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सहालग का सीजन होने के कारण जाम की समस्या और अधिक बढ़ गई। लगभग दो तक घंटे तक जाम रहने से लोगों को आवागमन में करने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बरात, दूल्हे की गाड़ी, बस, ट्रक और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कस्बे के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था। बाजार में दोनों तरफ खड़ी बेतरतीब बाइकें और ठेले खड़े थे। दुकानों का सामान सड़क तक फैला होने से रास्ता और अधिक संकरा हो गया। दोपहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्कूल से लौट रहे बच्चे और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। बरात की गाड़ियां भी रास्ते में लंबे समय तक रुकी रहीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरापुर कस्बे में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। सहालग के दिनों में यह समस्या और भी ज्यादा विकराल हो जाती है। शादी-विवाह के चलते ट्रैक्टर, डीजे, बस और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई भी स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। न तो सड़क से अतिक्रमण हटाया जाता है और न ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात किए जाते हैं। व्यापारी प्रेम शंकर, रमापति, शंकरलाल और मनोज कुमार ने बताया कि जाम के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राम सुंदर, कृष्णकुमार, राजेश और फिरोज ने जिला प्रशासन से कस्बे में जाम से निजात दिलाने व अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इनका कहना है कि सड़क किनारे होने वाली पार्किंग को पूरी तरह बंद कराया जाए। सहालग के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed