Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने फूंका पुतला
{"_id":"6aba444767455fa6af02fd6c","slug":"video-video-makhaya-canava-aayakata-janianasha-kamara-ka-isatafa-ka-maga-ka-lkara-kagarasa-ka-paratharashana-kalkatarata-ka-samana-faka-patal-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने फूंका पुतला
चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए डाकखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पार्टी हाईकमान के निर्देश पर की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, राजेश तिवारी, वरुण मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।