{"_id":"68cfe8a185f29ce42e05bc0d","slug":"video-video-aapa-sasatha-sajaya-saha-bl-parathhanamatara-ka-kapa-pana-mabil-oura-sara-javana-vathasha-samana-para-narabhara-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आप सांसद संजय सिंह बोले, प्रधानमंत्री का कपड़ा-पेन, मोबाइल और सारा जीवन विदेशी सामानों पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आप सांसद संजय सिंह बोले, प्रधानमंत्री का कपड़ा-पेन, मोबाइल और सारा जीवन विदेशी सामानों पर निर्भर
आप के राज्यसभा सांसद ने भाजपा के स्वदेशी अपनाओ नारे पर रविवार को जमकर हमला बोला है। सुल्तानपुर में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की ओर से छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। संजय सिंह ने कहा, " प्रधानमंत्री का रहन-सहन, उनका कपड़ा, पेन, मोबाइल उनका तौर तरीका, उनका जीवन सारा तो विदेशी सामानों पर निर्भर है। आप अमेरिका के ऊपर निर्भर हैं, आप चीन को ऊपर निर्भर हैं, आप जापान के ऊपर निर्भर हैं। चूंकि आपको रोज ट्रम्प से जूते पड़ रहे हैं तो अब स्वदेशी-स्वदेशी चिल्ला रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा हम लोगों को बेवकूफ समझते हो आप। क्या है स्वदेशी? स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आपने क्या किया है। संजय सिंह ने कहा गलवान घाटी की घटना के बाद जब चीन ने हमारे बीस जवानों को चीन ने शहीद किया तब उसके बाद भारत का चीन से व्यापार 39 लाख करोड़ रुपए का है तो इनके मुंह से स्वदेशी शब्द ही नहीं निकलना चाहिए, अगर कोई भाजपाई स्वदेशी शब्द बोले तो उसके मुंह में तो छाला पड़ जाना चाहिए। वो स्वदेशी की बात कैसे कर सकता है।
उन्होंने कहा SIR एक बहुत बड़ा मुद्दा है। अगर वो बात तथ्य के साथ रखखी जा रही है। हमने भी दिल्ली के अंदर तमाम प्रमाण दिए थे। चुनाव शुरू होने से पहले नई दिल्ली का 42 हजार वोट काट दिया गया था। 14 विधानसभाओ में हजारों हजार वोट काटने के लिए बीजेपी के नेताओं ने एपलिकेशन दी थी। केंद्रीय मंत्री के घरो में जहां तीन वोट थे तैंतीस हो गए, जहां पांच वोट थे पचचीस हो गए। इस तरह से फ्रॉड किया गया था। लेकिन चुनाव आयोग इन सभी घपले घोटाले में क्योंकि शामिल है इसलिए वो कार्रवाई नहीं करते। वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है जिस पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।
वही सीएम योगी आदित्यनाथ पर आई फ़िल्म को लेकर संजय सिंह ने कहा इधर कई मूवी आई बार-बार फ्लॉप हो रही है। बंगाल फाइल आई फ्लॉप हो गई, उदयपुर फाइल आई फ्लॉप हो गई। धीरे-धीरे लोग इस तरह की राजनीति से ऊब रहे हैं। मोदी के नाम पर एक पिक्चर बनी फ्लॉप हो गई। अटल जी तो बीजेपी में बेहतर माने जाते थे उनके नाम पर भी एक पिक्चर बनी फ्लॉप हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।