{"_id":"69bc165c454c62fc2402af53","slug":"video-teachers-hold-torchlight-procession-against-mandatory-tet-requirement-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का निकला मशाल जुलूस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का निकला मशाल जुलूस, VIDEO
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को टेट अनिवार्यता के विरोध में रॉबर्ट्सगंज नगर में मशाल जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किए। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू हुआ जो बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जुलूस में मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी, शमशेर सिंह, जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, महामंत्री रूद्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।