{"_id":"6a8855f14cb3fd46f806d508","slug":"video-special-rudrabhishek-held-at-vireshwar-mahadev-temple-on-navami-women-performed-bhajans-and-kirtan-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवमी पर वीरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर वीरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन;video
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के वीरेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल की ओर से सावन माह की नवमी पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया गया। आचार्य राजकुमार पांडेय ने यजमान सुमित अग्रवाल और उनकी पत्नी वैशाली को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद विशेष रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। रुद्राभिषेक के समापन के बाद महिला मंडल की सदस्य सुषमा शर्मा समेत अन्य महिलाओं ने शिव महिला का भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। महिलाओं ने भगवान शिव की आरती कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सुषमा शर्मा, नीलम मिश्रा, रोशनी अग्रवाल, वंदना वाचपेयी, अर्चना सिंह, आभा, छाया गुप्ता, सुमन गुप्ता, वंदना आदि मौजूद रहीं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।