फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traffic jam on Sirsoti bypass ends after 30 hours, following assurances from NTPC management

Sonebhadra News: एनटीपीसी प्रबंधन के आश्वासन पर 30 घंटे बाद सिरसोती बाईपास पर जाम समाप्त

Thu, 29 Oct 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Sirsoti bypass ends after 30 hours, following assurances from NTPC management
बैढन बीजपुर बाईपास मार्ग पर ग्रामीणों, एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन के बीच वार्ता व जाम में वाहनों का
बीजपुर। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर सिरसोती पुनर्वास बाईपास पर लगा जाम बुधवार दोपहर एनटीपीसी प्रबंधन के साथ वार्ता और मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। यह जाम मंगलवार सुबह एक भारी वाहन की चपेट में आने से गोवंश के पैर टूटने के बाद ग्रामीणों ने लगाया था। ग्रामीणों ने घायल गोवंश के इलाज का पूरा खर्च उठाने, सड़क पर ब्रेकर बनवाने, नियमित पानी का छिड़काव कराने और जलनिकासी के लिए नाली बनवाने की मांग की थी। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर एनटीपीसी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में प्रबंधन द्वारा सहायता राशि, सड़क पर ब्रेकर, पानी छिड़काव और नाली निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। वार्ता के दौरान एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से धर्मेंद्र कुमार गिरि, श्रवण कुमार, राजेंद्र शाह और जय कृष्ण मौजूद रहे। सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर पीके गोराई टीम के साथ और एसआई संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बीजपुर एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच वार्ता से समस्या का समाधान निकाला गया है। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed