{"_id":"6ac3f21f80c83136480b423b","slug":"video-procession-was-welcomed-in-dala-with-a-shower-of-flowers-from-20-bulldozers-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत
सोनभद्र जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के वडनगर से काशी के लिए निकली बाइक सेवा यात्रा का डाला में भव्य स्वागत किया गया। डाला रामलीला मैदान के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान करीब 20 बुलडोजरों से बाइक यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई। करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सेवा यात्री डाला पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। डाला में सेवा यात्रियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा नेता मुकेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। म्योरपुर: सेवा संकल्प यात्रा का सोमवार को म्योरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, गणेश जायसवाल, सुषमा सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, मोहनलाल खरवार, सुजीत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।